Moradabadअपना शहर

रेलवे ट्रेन मैनेजरों ने प्रमुख मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना,

(AIGC)

मुरादाबाद। आल इंडिया गार्ड काउंसिल (AIGC) की सेंट्रल कमेटी के आह्वान पर भारतीय रेलवे के गाड़ी प्रबंधक कैडर यानी ट्रेन मैनेजरों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। यह धरना मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रेन मैनेजर शामिल हुए।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार को तुरंत नई पेंशन योजना (NPS/UPS) समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करनी चाहिए। साथ ही ट्रेन मैनेजरों के लिए न्यायसंगत वेतन स्तर सुनिश्चित करने, 1 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि, तथा MACP का लाभ सभी ट्रेन मैनेजरों को देने की मांग की गई।

वक्ताओं ने रेलवे बोर्ड के JPO दिनांक 24 जनवरी 2025 को रद्द करने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने और रेलवे बोर्ड के संरक्षा निदेशालय की शक्तियों को बहाल करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों की 50:50 कैडर रिस्ट्रक्चरिंग तथा सहायक ट्रेन मैनेजर के पद को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी भी ट्रेन संचालन में बाधा नहीं आई।
इस मौके पर AIGC के पूर्व महासचिव आर.एन. दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल संयुक्त सचिव वैभव मिश्रा ने की, जबकि आयोजन मंडल सचिव जी.सी. शुक्ला द्वारा किया गया।

इस धरने में मंडल मीडिया प्रभारी इकरार खान, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संदीप गिरी, ब्रांच सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सेकंड सहित मुरादाबाद मंडल के अनेक ट्रेन मैनेजर शामिल हुए।

Related posts

मुरादाबाद: नगर वासियों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, नगर निगम बनाएगा 1000 क्षमता वाला शेल्टर होम

News Author

मुरादाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी — शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार!

News Author

मेजर देवेंद्र सिंह का निधन आज होगा अंतिम सस्कार

News Author

Leave a Comment