Moradabadअपना शहर

कटघर में दबंगों की गुंडई, युवक को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुलाबबाड़ी चुंगी के पास स्थित करन ढाबा के नजदीक कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लात-घूंसों के साथ-साथ बेल्टों से भी जमकर मारा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना करन ढाबा के पास की है। मारपीट के बाद पीड़ित युवक की हालत को लेकर चिंता जताई जा रही है।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कटघर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मारपीट की घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

विदेशों तक पहुंची मुरादाबाद की पीतल गणेश प्रतिमाओं की चमक

News Author

मुरादाबाद में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, एमडीए ने तीन बीघा पर चलाया बुलडोजर

News Author

मुरादाबादनिगम की बड़ी उपलब्धि, निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा, 50हजार से अधिक लोगों ने ग्रहकर में लिया छूट का लाभ, निगम के द्वारा 100 करोड़ जुटाने का हैँ लक्ष्य..

News Author

Leave a Comment