राष्ट्रीय

दरभंगा में मजदूरी विवाद बना जातीय बवाल, 200 से ज्यादा लोगों पर SC-ST एक्ट!

दरभंगा (बिहार)। बिहार के दरभंगा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां मजदूरी के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातीय तनाव का रूप लेता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक हरिनगर गांव में निर्माण कार्य की बकाया मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद करीब 200 से अधिक लोगों पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि विवाद एक पुराने निर्माण कार्य से जुड़ा है। आरोप है कि पीड़ित परिवार को घर बनाने के बदले लगभग 2.5 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया था। इसी को लेकर 31 जनवरी 2026 की रात विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

घटना में लाठी-डंडों से हमला होने का आरोप है, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 70 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इस मामले में गांव और सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि एफआईआर में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज हो गए हैं, जो कई वर्षों से दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रहकर काम कर रहे हैं और घटना के समय गांव में मौजूद नहीं थे।

फिलहाल पुलिस ने अब तक 12 से 17 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

Labour Day 2026: क्या होता है न्यूनतम वेतन, जानें 2026 में आपके राज्य में कितना है मिनिमम वेज?

News Author

राजनाथ सिंह की चेतावनी ब्रह्मोस की जद में पाकिस्तान, कहा- ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर

News Author

पवन खेड़ा को नहीं मिली जमानत: गुवाहाटी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

News Author

Leave a Comment