उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

AI Summit 2026: PM मोदी का बड़ा संदेश—भारत को AI से डर नहीं, भविष्य दिखता है

PM Narendra Modi Speech at AI Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने दुनिया को साफ संदेश देते हुए कहा कि भारत को AI में भय नहीं, भाग्य और भविष्य दिखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत न सिर्फ नई तकनीक बनाता है, बल्कि उसे अभूतपूर्व तेजी से अपनाता भी है। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश बताते हुए कहा कि भारत सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है।

AI मानव इतिहास का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

पीएम मोदी ने कहा कि हर कुछ शताब्दियों में मानव सभ्यता में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट आता है, जो विकास की दिशा बदल देता है। उनके मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी मानव इतिहास का वैसा ही परिवर्तन है।
उन्होंने कहा कि AI मशीनों को इंटेलिजेंट बना रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है।

असली सवाल भविष्य नहीं, वर्तमान है

पीएम मोदी ने चेतावनी के अंदाज में कहा कि असली प्रश्न यह नहीं है कि भविष्य में AI क्या कर सकती है, बल्कि सवाल यह है कि वर्तमान में हम AI के साथ क्या करते हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि न्यूक्लियर पावर की तरह AI भी एक ट्रांसफॉर्मेटिव पावर है—जिसका उपयोग सकारात्मक और विनाशकारी, दोनों तरह से हो सकता है।

AI को डेमोक्रेटाइज करने की जरूरत

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि AI को डेमोक्रेटाइज करना होगा, ताकि यह केवल कुछ कंपनियों या देशों की शक्ति न बनकर इंक्लूजन और एंपावरमेंट का माध्यम बने।
उन्होंने खास तौर पर कहा कि यह ग्लोबल साउथ के लिए बेहद जरूरी है।

‘MANAV Vision’ पेश किया

पीएम मोदी ने AI के लिए भारत का विजन पेश करते हुए M-A-N-A-V (मानव) मॉडल बताया।
उन्होंने कहा—

  • M: Moral & Ethical Systems (AI नैतिक गाइडेंस पर आधारित हो)
  • A: Accountable Governance (Transparent rules, robust oversight, national sovereignty)
  • N: National sovereignty (जिसका डेटा, उसका अधिकार)
  • A: AI monopoly नहीं, multiplier बने
  • V: Verifyable & lawful (AI वैध और सत्यापित हो)

बच्चों की सुरक्षा पर भी जोर

पीएम मोदी ने AI स्पेस में चाइल्ड सेफ्टी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि AI प्लेटफॉर्म्स को Child-safe और Family-guided होना चाहिए।

भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर, चिप मेकिंग और क्वांटम कंप्यूटिंग तक एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि सिक्योर डेटा सेंटर्स, मजबूत IT बैकबोन और स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत को Affordable, Scalable और Secure AI Solutions का नेचुरल हब बनाते हैं।

पीएम मोदी ने दुनिया को संदेश देते हुए कहा—
“Design & Developed in India… Delivered to the World.”

Related posts

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई पहल, लेकिन हसीना मुद्दे पर सस्पेंस!

News Author

जयपुर से दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट किराया आसमान पर, यात्रियों की जेब पर भारी असर!

News Author

क्या भाजपा को सताया SIR का डर? अखिलेश यादव का दावा—गुपचुप बैठकों में जुटी BJP, वोट कटौती पर सियासी संग्राम

News Author

Leave a Comment