तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता से नेता बने Vijay की सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि विपक्षी Dravida Munnetra Kazhagam ने पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार किया।
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 118 है। ऐसे में विजय सरकार ने आसानी से विश्वासमत जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
DMK के बहिष्कार से आसान हुआ रास्ता
विश्वासमत से पहले ही DMK ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। पार्टी के 59 विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि DMK के बहिष्कार के बाद विजय सरकार के लिए बहुमत साबित करना लगभग औपचारिकता बन गया था। फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष की गैरमौजूदगी ने सत्ता पक्ष को बड़ा फायदा पहुंचाया।
AIADMK दो गुटों में बंटी
फ्लोर टेस्ट के दौरान All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के भीतर भी मतभेद देखने को मिले। पार्टी महासचिव Edappadi K. Palaniswami ने विजय सरकार के खिलाफ रुख अपनाया, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता एस पी वेलुमनी ने सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया। AIADMK के 24 विधायकों ने विजय सरकार के समर्थन में वोट डाले, जबकि एक विधायक वोटिंग से अनुपस्थित रहे।
बीजेपी और PMK ने अपनाया तटस्थ रुख
तमिलनाडु विधानसभा में बीजेपी के एकमात्र विधायक ने फ्लोर टेस्ट के दौरान न्यूट्रल रुख अपनाया। इसके अलावा Pattali Makkal Katchi के चार विधायकों ने भी वोटिंग में तटस्थ रहने का फैसला किया। कुल मिलाकर पांच विधायक न्यूट्रल रहे।
सहयोगी दलों से मिला पूरा समर्थन
विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam को कांग्रेस, CPI, CPM, VCK, IUML और AMMK जैसे सहयोगी दलों का समर्थन मिला। टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी। इसके बाद सहयोगी दलों के समर्थन से विजय सरकार बनाने में सफल रहे।
चुनाव के बाद पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा
23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय सरकार की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा थी। विश्वासमत जीतने के बाद अब विजय सरकार के सामने प्रशासनिक फैसलों और चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फ्लोर टेस्ट के बाद तमिलनाडु की राजनीति में टीवीके का प्रभाव और मजबूत हो सकता है।