उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

हापुड़ में सीलबंद पानी की बोतल पीते ही युवती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हापुड़ में सीलबंद पानी की बोतल को लेकर बड़ा सवाल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सीलबंद पानी की बोतल को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सीलबंद बोतल में पानी की जगह तेजाब जैसा खतरनाक तरल पदार्थ था। बोतल से दो घूंट पीते ही एक युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दो घूंट पीते ही बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, अर्जुन नगर निवासी रिया अपनी मां के साथ एक सर्राफा दुकान पर जेवर खरीदने गई थीं। प्यास लगने पर दुकान से पास के जनरल स्टोर से एक ठंडी, सीलबंद पानी की बोतल मंगवाई गई। आरोप है कि बोतल से दो घूंट पीते ही रिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन तुरंत उन्हें मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती बोतल खोलकर पानी पीती दिखाई देती है। कुछ ही सेकंड बाद वह बेचैन होकर वहां से निकलती नजर आती है। इसके बाद मौजूद लोगों को बोतल में मौजूद तरल पदार्थ पर संदेह हुआ।

बोतल की जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बोतल में मौजूद तरल पदार्थ फर्श पर डालने पर तेज गंध और झाग बनने लगे। हालांकि यह दावा अभी जांच के दायरे में है। पुलिस ने बोतल को कब्जे में लेकर संदिग्ध तरल पदार्थ की लैब जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही सर्राफ, जनरल स्टोर संचालिका और बोतल लाने वाले किशोर से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बोतल में वास्तव में कौन-सा पदार्थ था।

Related posts

यूपी चुनाव 2027: सोशल मीडिया के जरिए प्रचार तेज करेगी बसपा, आकाश आनंद तैयार करेंगे नई रणनीति

News Author

लोकसभा में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई बहस, अखिलेश यादव और ओम बिरला के बीच हुई तीखी नोकझोंक!

News Author

गाजियाबाद में 3 सगी बहनों की मौत से हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखा- “पापा सॉरी…”

News Author

Leave a Comment