उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शीतकालीन वर्दी धारण करने को लेकर आदेश जारी किया गया है। ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों की वर्दी बदलने की तारीख निर्धारित की गई है। आदेश के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 से रात में और 1 नवंबर 2026 से दिन व रात दोनों समय शीतकालीन वर्दी पहनना अनिवार्य होगा।
दो चरणों में लागू होगा वर्दी परिवर्तन का आदेश
जारी निर्देश के मुताबिक, पहले चरण में 27 अक्टूबर से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान शीतकालीन वर्दी धारण करेंगे। इसके बाद 1 नवंबर से दिन और रात, दोनों समय शीतकालीन वर्दी पहननी होगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में संबंधित अधिकारी वर्दी परिवर्तन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। साथ ही, सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
यह आदेश पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ ऑफिसर के.एस. इमैन्युअल के हस्ताक्षर हैं।