राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

दिलजीत दोसांझ और CJP विवाद: अभिजीत दिपके ने मांगी सुलह, बोले- ‘पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ’!

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर मंच से निशाना साधा था। अब इस विवाद पर CJP के अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ से विवाद खत्म करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए खुद को दिलजीत का छोटा भाई बताया और कहा, ‘पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ।’

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP पर साधा था निशाना

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने CJP को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने मंच से कहा कि वह एक कलाकार हैं और अगर वह चुप रहना चाहते हैं तो उन्हें चुप रहने दिया जाए। दिलजीत ने कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक कलाकार हूं, भाई। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को यह मत सिखाओ कि लड़ते कैसे हैं।”

उनका यह बयान जून में हुए छात्र विरोध-प्रदर्शन के दौरान शुरू हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। उस समय दिलजीत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वह सिर्फ एक कलाकार हैं। उनके इस जवाब को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने आलोचना की थी।

अभिजीत दिपके ने बताई आलोचना की वजह

दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दिपके ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी दिलजीत से व्यक्तिगत नहीं थी, बल्कि जून में छात्र आंदोलन के दौरान उनके जवाब से उन्हें ठेस पहुंची थी।

दिपके ने लिखा कि उन्होंने हमेशा दिलजीत को ऐसे कलाकार के रूप में देखा है, जो जरूरत पड़ने पर किसी मुद्दे के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि दिलजीत उस समय भी अपनी बात रखेंगे। हालांकि, उनके जवाब से निराशा हुई।

दिलजीत के बड़े प्रशंसक हैं CJP अध्यक्ष

अभिजीत दिपके ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह दिलजीत दोसांझ के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने खुलासा किया कि मई में भारत लौटने से पहले वह शिकागो में दिलजीत के कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे।

उन्होंने लिखा कि दिलजीत का संगीत ही नहीं, बल्कि उनका साहस, सच्चाई और अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना भी उन्हें प्रभावित करता है।

दिपके ने साफ किया कि एक असहमति या गलतफहमी की वजह से दिलजीत के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ है। वह आज भी उनके गाने सुनते हैं और उनके काम की सराहना करते हैं।

‘छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ’, विवाद खत्म करने की अपील

अपनी पोस्ट के आखिर में अभिजीत दिपके ने बेहद अनौपचारिक और पंजाबी अंदाज में दिलजीत से विवाद खत्म करने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘बाकी पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ।’

इसके साथ ही उन्होंने दिलजीत के लोकप्रिय गाने ‘GOAT’ की पंक्तियों का भी जिक्र किया। उनके इस संदेश को दोनों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिजीत दिपके की इस अपील पर दिलजीत दोसांझ की क्या प्रतिक्रिया आती है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच हुई इस बयानबाजी और अब सुलह की कोशिश को लेकर चर्चा जारी है।

Related posts

‘सिंघम’ बने CM हिमंता बिस्वा सरमा, खुद रोड रोलर चलाकर नष्ट की ₹472 करोड़ से अधिक की ड्रग्स, वीडियो वायरल!

News Author

Kanwar Yatra 2026: यूपी से उत्तराखंड तक आज से रूट डायवर्जन लागू, 11 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक अलर्ट

News Author

झारखंड में छात्र आंदोलन का 19वां दिन, CBI जांच और JSSC CGL रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र!

News Author

Leave a Comment