Moradabad

मुरादाबाद के नर्सिंग के छात्र की देहरादून में संदिग्ध मौत

नर्सिंग छात्र की रहस्यमयी मौत

मुरादाबाद।मुरादाबाद के रेलवे कालोनी निवासी 19 वर्षीय आयुष दयाल देहरादून इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।बताया जा रहा है कि आयुष 10 अक्टूबर को अपने तीन दोस्तों नितेश, अभय और विधान के साथ घूमने निकला था। चारों दोस्त सहसपुर थाना क्षेत्र के भद्रराज मंदिर और आसपास के झरने की ओर घूमने गये थे।
जब शाम तक आयुष वापस नहीं लौटा तो दोस्तों ने बताया कि वह रास्ते में कहीं अलग हो गया था उसका पता नहीं चल रहा है।
इसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सर्च ऑपरेशन के बाद उसका शव बरामद हुआ।सहसपुर थाना पुिलस, एसडीआरएफ और वन विभाग की तीनों टीमों ने मिलकर क्षेत्र में सर्च ओप्रेशन चलाया था।आयुष के पिता राकेश कुमार दयाल ने दी तहरीर में शक जताया है कि उनके बेटे की साजिशन हत्या की गई है। और उसे मारकर झरना में फेंक दिया।परिजनों की तहरीर के आधार पर सहसपुर थाना पुिलस ने आयुष के तीनों दोस्तों नितेश, अभय और विधान के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी10 अक्टूबर को आयुष दोस्तों के साथ गया था घूमने 13 अक्टूबर को झरने के नीचे मिला शव शव उस दिशा में मिला जहां दोस्तों ने जाने की बात नहीं कही तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने पैनल पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू की यह मामला अब रहस्य और शक से घिरा हुआ है। पुलिस के लिए यह जांच बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि सवाल बहुत हैं क्या यह वाकई एक दर्दनाक हादसा था या दोस्तों की रची हुई साजिश

Related posts

मुरादाबाद के शराब कारोबारी परिवार पर शिकंजा, 1.91 करोड़ की ठगी में गिरफ्तारी वारंट जारी

News Author

छठ पूजा का शानदार तोहफा देकर नगर निगम ने रच दिया इतिहास

News Author

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद में पौधारोपण, अधिवक्ताओं ने लिया हरित अभियान का संकल्प!

News Author

Leave a Comment