Moradabad

अवैध घी कारखाना सील,12 नमूने जब्त मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का डंडा

अवैध घी कारखाना सील,

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध खाद्य पदार्थ निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस चल रहे घी के कारखाने पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब डेढ़ क्विंटल घी जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत ₹78,250 रुपये बताई जा रही है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। देवापुर में छापा, घी का अवैध धंधा बेनकाब आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी मुरादाबाद के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य-II मुरादाबाद तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने थाना कटघर क्षेत्र के ग्राम देवापुर में छापेमारी की। यहाँ मोहन पुत्र तस्वीर हुसैन के घर में बिना किसी वैध लाइसेंस के घी बनाने का गोरखधंधा चल रहा था टीम ने मौके से घी के पांच नमूने लिए और 155.7 किलोग्राम घी जब्त किया,जिसकी कीमत लगभग ₹78,250 आंकी गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरे कारखाने को सील कर दिया और उत्पादन बंद करा दिया कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार और प्रजन सिंह मौजूद रहे जिन्होंने मौके से नमूने पैक कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जिलेभर में सघन अभियान जारी,

कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में विभाग ने सोमवार को जिलेभर में कुल 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र पाल ने बलदेवपुरी स्थित राधा कृष्ण दूध डेयरी एंड स्वीट्स से लड्डू का नमूना लिया महिपाल सिंह ने बांस मंडी से शकरपारा,राजीव कुमार ने तहसील काठ के खुट खेड़ा गांव से रसगुल्ला,भूपेंद्र सिंह ने ढकिया पीरु गांव से गुड़ और बर्फी,जबकि कृपा शंकर ने तहसील बिलारी के मेंहलोली गांव से क्रीम का नमूना एकत्र किया मिलावटखोरों पर प्रशासन का सख्त रुख, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जिले में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को लेकर प्रशासन विशेष निगरानी में है खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि अवैध और असुरक्षित खाद्य पदार्थों का निर्माण व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा यदि नमूने जांच में असुरक्षित या मिलावटी पाए जाते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों शामिल हैं लोगों में जागरूकता की अपील विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकिंग, लाइसेंस नंबर और ब्रांड की जांच अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध खाद्य वस्तु या मिलावटी सामग्री की जानकारी तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग या जिला प्रशासन को दें अभियान का संदेश मिलावटखोरी पर जीरो टॉलरेंस मुरादाबाद प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है आगे भी कई क्षेत्रों में छापेमारी होगी और अवैध इकाइयों को बंद किया जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की चेक पोस्ट की तरफ हम गए हमको वहां पर कुछ सफलता हासिल नहीं हुई उसके बाद हम अपनी पूरी टीम के साथ कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी स्थित देवपुर गांव से सूचना मिली थी की मां पर नकली घी बनता है सूचना पाकर तत्काल मौके पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची हमें गुप्त सूचना से पता चला कि यहां पर नकली घी बनाया जाता है दरवाजा खुलवाकर जब देखा गया तो वहां पर 157 किलो घी मौके पर पाया गया पांच अलग-अलग ड्रम रखे हुए थे एक से नमूना ले लिया गया और बिना लाइसेंस का पाया गया इस कारण उसको सील कर दिया गया पांच नमूने मौके से ले लिए गए हैं जो भी रिपोर्ट में सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही दी जाएगी।

Related posts

मुरादाबाद: नगर वासियों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, नगर निगम बनाएगा 1000 क्षमता वाला शेल्टर होम

News Author

IMA मुरादाबाद GBM यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए रोबोटिक हार्ट और स्पाइन सर्जरी पर एक्सपर्ट लेक्चर

News Author

मुरादाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

News Author

Leave a Comment