Moradabadअपना शहर

छठ पूजा का शानदार तोहफा देकर नगर निगम ने रच दिया इतिहास

छठ पूजा

मुरादाबाद। महानगर में पिछले काफी समय से छठ पूजा को लेकर अस्थाई घाट की मांग चल रही थी। लेकिन इस बार नगर विधायक रितेश गुप्ता की कोशिश के बाद नगर निगम कोशिश की और नगर निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह शहर को नित नई सौगातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ता। इस बार छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक ऐसा उपहार दिया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है एक विशाल, भव्य और आकर्षक छठ घाट! यह घाट दुल्हन की तरह सजाया गया है जो छठ पूजा के उत्साह को और भी रंगीन बना रहा

मुरादाबाद में पहली बार शहर में छठ पूजा का इतना भव्य और शानदार आयोजन हो रहा है जो पूर्वांचल वासियों के लिए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की ओर से एक अनमोल तोहफा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोकार्पण समारोह में कमिश्नर अंजनेय कुमार, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता सहित कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

छठ घाट का उद्घाटन पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया, जिसने न केवल शहर की खूबसूरती को बढ़ाया, बल्कि छठ पूजा के इस पवित्र पर्व को और भी यादगार बना दिया। यह घाट न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए सुविधा का प्रतीक है, बल्कि नगर निगम की दूर की सोच और समर्पण का उदाहरण भी है। शहरवासी इस अनोखी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह घाट आने वाले समय में छठ पूजा के उत्सव का नया केंद्र बनेगा

Related posts

3 दिन का आमरण अनशन… 15 साल बाद पूरा हुआ सपना! छत्रपति शिवाजी महाराज चौक बना इंपीरियल चौक

News Author

मुरादाबाद में ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन का गठन, शिवेंद्र जैन बने जिलाध्यक्ष, उमेश लव महासचिव

News Author

रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में हुआ NCL जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन

News Author

Leave a Comment