Moradabadअपना शहर

तकनीकी खराबी के चलते सड़क मार्ग से मुरादाबाद पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज मुरादाबाद में भव्य स्वागत किया गया। दरअसल, उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वे सड़क मार्ग से मुरादाबाद पहुंचे। शहर में उनके आगमन पर प्रशासन और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेयर विनोद अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर डीएम अनुज सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, प्रिया अग्रवाल, महेश अग्रवाल, शैली अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूर्व राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के बाद सभी ने साथ बैठकर स्नेहपूर्ण वातावरण में भोजन किया। इस दौरान आपसी संवाद और आत्मीयता का भाव स्पष्ट झलक रहा था। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मुरादाबाद आगमन हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका सानिध्य और आशीर्वाद पूरे नगर के लिए प्रेरणादायक है।

थोड़े समय के ठहराव के बाद पूर्व राष्ट्रपति मुरादाबाद से अपने आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। हालांकि उनका आगमन अल्पकालिक था, लेकिन शहरवासियों के लिए यह क्षण यादगार बन गया। लोगों ने इसे मुरादाबाद के गौरव के रूप में देखा जब देश के पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया

Related posts

मुरादाबाद में ‘जन चौपाल’ अभियान की शुरुआत, महापौर विनोद अग्रवाल सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

News Author

मुरादाबाद के लाजपत नगर में पोस्टर विवाद: ‘दूसरे समुदाय को मकान न बेचें’ अपील पर बढ़ा तनाव!

News Author

मुठभेड़ में चरस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

News Author

Leave a Comment