Moradabadअपना शहरउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

मुठभेड़ में चरस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Moradabad के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस और चरस तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी मोना उर्फ अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे सोनकपुर पुल के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी से भारी मात्रा में चरस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब पौने दो किलो चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपी के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती

घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related posts

मुरादाबाद में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, प्रेमी युगल की डबल मर्डर से इलाके में तनाव

News Author

MHEA और YES ने EPCH के COA चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवारों की घोषणा की, हस्तशिल्प उद्योग में बढ़ी उम्मीदें

News Author

विधायक रितेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया गया

News Author

Leave a Comment