Moradabadअपना शहर

शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पैदल गश्त कर बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

पुलिस गस्त

मुरादाबाद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, नगर मुरादाबाद ने आज थाना कटघर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की। उनके साथ क्षेत्राधिकारी कटघर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस टीम ने कटघर क्षेत्र के गली-मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी नगर ने स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पैदल गश्त नियमित रूप से की जाएगी, ताकि अपराधियों में भय और आम नागरिकों में विश्वास की भावना बनी रहे।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक जिला बार के सभागार में सम्पन्न

News Author

मुरादाबाद में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, 11 लाख दीपों और 1500 ड्रोन से सजा आसमान

News Author

मुरादाबाद में नकली देसी अंडे का भंडाफोड़, ₹3.89 लाख के अंडे सीज

News Author

Leave a Comment