राष्ट्रीय

टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग: AC कोच जलकर खाक, एक यात्री की जिंदा जलने से मौत

विशाखापत्तनम/आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक भीषण आग लगने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रेन के दो AC कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हादसा एलामंचिली के पास रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ रही थी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के पैंट्री कार से सटे B-1 और M-2 AC कोच में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। धुआं उठता देख लोको पायलटों ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

कोचों में भरा घना धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही दोनों AC कोचों में घना धुआं भर गया। यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाने के लिए घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, उससे पहले ही दोनों कोच पूरी तरह जल चुके थे।

इस हादसे में विजयवाड़ा निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वे B-1 AC कोच में यात्रा कर रहे थे और आग की चपेट में आ गए। इसके अलावा प्रभावित कोचों में यात्रियों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

दमकल ने आग पर पाया काबू, 2 हजार यात्री फंसे

सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन एंबुलेंस भी बुलाई गईं। हादसे के बाद करीब 2,000 यात्री स्टेशन पर फंस गए, जिन्हें ठंड में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

रेल सेवाएं प्रभावित, जांच के आदेश

इस घटना का असर विशाखापत्तनम–विजयवाड़ा रेल मार्ग पर पड़ा। कई ट्रेनों को रोकना पड़ा या देरी से चलाया गया। बाद में यात्रियों को सुरक्षित अन्य कोचों में शिफ्ट किया गया और जले हुए कोच हटाने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Related posts

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हंगामा, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शर्टलेस प्रदर्शन

News Author

“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…”: राघव चड्ढा का बड़ा बयान!

News Author

Budget 2026 Gold Silver Rate: बजट से पहले धड़ाम से गिरे सोना-चांदी, निवेशक सतर्क

News Author

Leave a Comment