देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दिल्ली में आधी रात बुलडोजर एक्शन: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार तड़के बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए आधी रात को अभियान चलाया। यह कार्रवाई रामलीला मैदान के नजदीक की गई, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी ने करीब 17 बुलडोजर मौके पर लगाए। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभियान से पहले ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र को नौ जोन में बांटा गया था और प्रत्येक जोन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) रैंक के अधिकारी कर रहे थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले स्थानीय लोगों और अमन कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें की गई थीं। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया और जल्द ही इलाके में शांति बहाल कर दी गई।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है और भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी न्यायिक निर्देशों को संवेदनशील व कानूनी तरीके से लागू किया जाएगा।

Related posts

4500 KMPH की तूफानी रफ्तार, SU-30MKI और तेजस से प्रचंड प्रहार

News Author

अरावली पर सरकार का बड़ा बयान: 90% से ज्यादा क्षेत्र संरक्षित, खनन की अनुमति की खबरें गलत

News Author

‘यह हमारा युद्ध नहीं’: ईरान संघर्ष पर मोदी सरकार के रुख को मनीष तिवारी का समर्थन, शशि थरूर पहले ही कर चुके हैं बैकिंग!

News Author

Leave a Comment