महाराष्ट्रराष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो और एयर इंडिया के विंगटिप टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो और एयर इंडिया के दो विमानों के विंगटिप (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई–कोयंबटूर) टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर पुशबैक की प्रक्रिया में थी। वहीं इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद–मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के पंखों के सिरे टकरा गए।

घटना के वक्त दोनों विमानों में यात्री मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने बताया कि 3 फरवरी को फ्लाइट AI 2732 को टेकऑफ से पहले देरी का सामना करना पड़ा, क्योंकि टैक्सीवे पर खड़े विमान का संपर्क दूसरी एयरलाइन के विमान से हो गया।
टक्कर में एयर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से विमान को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयर इंडिया ने असुविधा के लिए खेद भी जताया।

इंडिगो ने भी पुष्टि की

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गई।
इंडिगो के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और जांच जारी है।

Related posts

IPL 2026: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर या अभी बाकी है उम्मीद? पूरा गणित समझिए

News Author

NCERT Book Controversy: न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी

News Author

टेक्सास में 300 बिलियन डॉलर की ऑयल रिफाइनरी? ट्रंप ने भारत और रिलायंस को कहा ‘थैंक यू’!

News Author

Leave a Comment