Moradabadअपना शहरउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

चाइनीज मांझा बना बिजली विभाग की बड़ी मुसीबत, हाईटेंशन लाइनों में फंसकर कर रहा ट्रिपिंग

मुरादाबाद। चाइनीज मांझा अब सिर्फ लोगों की जान के लिए ही नहीं, बल्कि बिजली आपूर्ति के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। मुरादाबाद शहर और आसपास के इलाकों में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा 132 केवी और 220 केवी जैसी एक्स्ट्रा हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में फंसकर लगातार बिजली ट्रिपिंग और घंटों कटौती का कारण बन रहा है।

बिजली विभाग के मुताबिक, चाइनीज मांझा धात्विक लेप युक्त होता है और यह विद्युत का अच्छा सुचालक है। जब यह हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के संपर्क में आता है तो फ्लैशओवर, शॉर्ट सर्किट और लाइन ट्रिपिंग जैसी स्थितियां बन जाती हैं। इससे इंसुलेटर, जम्पर और कंडक्टर जैसे उपकरण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के मुख्य अभियंता (वितरण) अशोक चौरसिया ने बताया कि चाइनीज मांझा ट्रांसमिशन नेटवर्क के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही यह आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि मांझा करंट की चपेट में आने का कारण बन सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे से करंट लगने और मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे से मौत होने पर इसे हत्या मानकर केस दर्ज किया जाए।

Related posts

दोहरे पैन कार्ड केस में आज़म खान–अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

News Author

यूपी में ‘जिम जिहाद’ का खुलासा: मिर्जापुर के 10 जिम संचालकों पर गैंगस्टर एक्ट, जांच में जुटी पुलिस

News Author

यूपी में बिजली विभाग पर बढ़ा सियासी घमासान, 15 जून को CM योगी की बड़ी बैठक, बिजली दरों पर हो सकता है अहम फैसला!

News Author

Leave a Comment