राष्ट्रीय

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, ‘सुनामी’ झूला टूटा; इंस्पेक्टर की मौत

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेला परिसर में लगा भारी-भरकम ‘सुनामी’ झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिसमें पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई और कम से कम 13 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद हादसा होते देख लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़े थे, तभी झूले का एक हिस्सा उनके सिर और चेहरे पर जा लगा। हादसे में घायल हुए लोगों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शाम के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी; दोषियों पर होगी त्वरित सुनवाई

News Author

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल, मनीष तिवारी के पोस्ट से पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज!

News Author

बांग्लादेश बॉर्डर के पास भारत की बड़ी सैन्य तैयारी, चिकन नेक पर नजर पड़ी तो पलभर में जवाब, संभल जाएं यूनुस

News Author

Leave a Comment