राजनीती ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर क्यों छाया है ये आंदोलन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP अभियान अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। यह एक व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन है, जिसने बेहद कम समय में लाखों युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है।

इस अभियान के केंद्र में हैं Abhijeet Dipke, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस मुहिम की शुरुआत की। इंस्टाग्राम पर इस अभियान के 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि लाखों लोग इसकी वेबसाइट पर खुद को सदस्य के रूप में रजिस्टर कर चुके हैं।

कैसे हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत?

अभिजीत दीपके के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी देखी, जिसमें कथित तौर पर युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवियों’ से की गई थी। इस बयान के बाद उन्होंने व्यंग्य के तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में पार्टी की सदस्यता के लिए कुछ शर्तें भी रखीं, जैसे बेरोजगार होना, लगातार ऑनलाइन रहना और सिस्टम से नाराज़ होना। यही व्यंग्य धीरे-धीरे बड़े डिजिटल आंदोलन में बदल गया।

युवाओं का गुस्सा बना वायरल ट्रेंड

अभिजीत दीपके का कहना है कि यह सिर्फ मजाक नहीं बल्कि युवाओं की निराशा और गुस्से का प्रतीक बन चुका है। उनका दावा है कि देश के युवा बेरोजगारी, राजनीतिक माहौल और अवसरों की कमी से परेशान हैं और उन्हें अपनी बात रखने के लिए एक मंच मिल गया है।

सोशल मीडिया पर लोग कॉकरोच कॉस्ट्यूम पहनकर वीडियो बना रहे हैं, सफाई अभियान चला रहे हैं और व्यंग्य के जरिए सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। यही वजह है कि यह अभियान तेजी से वायरल हो गया।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय तक Aam Aadmi Party की कम्युनिकेशन टीम के साथ भी काम किया। फिलहाल वह अमेरिका के बोस्टन में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

अभिजीत का कहना है कि वह भारत लौटकर इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में युवा राजनीति और व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग करेंगे।

राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में चर्चा तेज

इस अभियान को कई चर्चित लोगों का समर्थन भी मिला है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है। डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ इसे एक बड़ा सोशल मीडिया डिसरप्शन मान रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिना बड़े राजनीतिक समर्थन और करोड़ों रुपये खर्च किए किसी ऑनलाइन अभियान का इतने कम समय में इस स्तर तक पहुंचना असाधारण माना जा रहा है।

क्या सिर्फ मजाक है या नई राजनीतिक सोच?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ फिलहाल एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट है, लेकिन इसके जरिए युवा रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर खुलकर बात कर रहे हैं। यही वजह है कि यह केवल मीम या ट्रेंड तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि नई पीढ़ी की नाराज़गी का प्रतीक बनता जा रहा है।

Related posts

“जिंदा हूं तो पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से…” — नुपुर शर्मा ने सुनाया चार साल का दर्द!

News Author

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, बोले- “केस मेरे लिए मेडल हैं”, 32 मुकदमों का किया जिक्र

News Author

समुद्र में भारत की बढ़ेगी धाक! INS अरिदमन से मजबूत होगी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता

News Author

Leave a Comment