खेल जगत

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हुई टॉस के दौरान ऐसा हुआ क्या ? भारतीय खिलाड़ी देने लगे कप्तान गिल को बधाई

Dream संकल्प News

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शुभमन गिल को बधाई दी क्योंकि कप्तान बनने के बाद ये पहला मौका था जब वह टॉस जीते। इससे पहले वह 6 मैचों में टॉस हारे थे। उन्होंने इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट मैचों के बाद अहमदाबाद में टॉस गंवाकर न्यूजीलैंड के टॉम लैथम की बराबरी कर ली थी।वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार को दूसरे टेस्ट में भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद प्रेजेंटर मुरली कार्तिक से बात करके जैसे ही शुभमन गिल अपने साथियों से मिले तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, इस दौरान रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने गिल को बधाई देना शुरू कर दिया। इसके पीछे का कारण शुभमन गिल के टॉस जीतना था। 

भारतीय खिलाड़ियों ने शुभमन गिल को बधाई दी क्योंकि कप्तान बनने के बाद ये पहला मौका था जब वह टॉस जीते। इससे पहले वह 6 मैचों में टॉस हारे थे। उन्होंने इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट मैचों के बाद अहमदाबाद में टॉस गंवाकर न्यूजीलैंड के टॉम लैथम की बराबरी कर ली थी। लैथम भी पहली बार टॉस जीतने से पहले 6 बार टॉस हारे थे। न्यूजीलैंड के ही बेवन कॉन्गडन सबसे ज्यादा 7 मैच बाद टॉस जीते थे। दिल्ली में भारतीय टीम उम्मीद के अनुसार बगैर किसी बदलाव के उतरी। जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया गया। वेस्टइंडीज की टीम ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। ब्रैंडन किंग और जोहान लेन की जगह एंडरसन फिलिप और टेविम इमलाच को मौका मिला। फिलिप तेज गेंदबाज तो इमलाच विकेटकीपर हैं। 

Related posts

यहां के हम सिकंदर: भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता ICC T20 वर्ल्ड कप 2026!

News Author

PBKS vs RCB Head to Head: धर्मशाला में भिड़ेंगे पंजाब और RCB, विराट कोहली पर टिकी रहेंगी निगाहें!

News Author

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक वीडियो में कहा अलविदा

News Author

Leave a Comment