उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

बहराइच में भेड़िए के हमले से सात वर्षीय बच्ची को घायल

dream संकल्प news

डीएफओ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे कैसरगंज तहसील के ही मझारा तौकली ग्राम पंचायत की भिरगूपुरवा बस्ती में अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने 60 वर्षीय एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था।

बहराइच जिले में कैसरगंज तहसील के एक गांव में शुक्रवार शाम भेड़िए ने हमला कर सात वर्षीय बच्ची को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात मझारा तौकली ग्राम पंचायत की भिरगूपुरवा बस्ती में अज्ञात जानवर के हमले से 60 वर्षीय एक महिला घायल हो गयी थी।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव ने संवाददाताओं को बताया कि कैसरगंज तहसील के ग्राम गोड़हिया नंबर तीन में आज शाम करीब 4.45 बजे गंगाराम की पुत्री नेहा (सात) घर के बाहर खेल रही थी और उसी दौरान भेड़िए ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैसरगंज ले जाया गया तथा गश्ती टीम इलाके की घेराबंदी कर भेड़िए की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से रात्रि में स्वयं एवं बच्चों को घरों के अन्दर रहने एवं सुलाने तथा दरवाजे बंद रखने की सलाह दी जा रही है।

डीएफओ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे कैसरगंज तहसील के ही मझारा तौकली ग्राम पंचायत की भिरगूपुरवा बस्ती में अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने 60 वर्षीय एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था।

महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल महिला आफती देवी (60) ने संवाददाताओं से बताया , बृहस्पतिवार देर रात भोजन करके घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर बैठे थे, पानी लेने के लिए हाथ मच्छरदानी से बाहर निकाला तभी भेड़िए ने मेरा हाथ दबोच लिया। मैने शोर मचाया, तब घर वाले और आसपास के लोगों ने उसे भगाया और मेरी जान बच सकी।

Related posts

दोहरे पैन कार्ड केस में आज़म खान–अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

News Author

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: आज नामांकन, इन दिग्गज नेताओं के नाम सबसे आगे

News Author

खामेनेई की मौत पर मुरादाबाद में उबाल, शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन!

News Author

Leave a Comment