देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़

3 क्रिकेटर्स समेत 17 नागरिको की मौत

3 क्रिकेटर्स समेत 17 की मौत

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रही तनातनी में नया मोड़ तब आ गया, जब पाकिस्तान की ओर से 48 घंटे के सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान पर हमला किया गया. पक्तिका में हुए इस हमले में 3 क्रिकेटर्स की भी मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया है कि पाकिस्तान जंग के मामले में कैसे पीठ पीछे वार करता है. जब अफगानिस्तान युद्धविराम बढ़ाने की बात पर राजी था, तब पाकिस्तान ने ये हमला किया. चलिए जानते हैं तालिबान-पाकिस्तान के बीच फिर गरमा चुकी 

पाकिस्तान ने पक्तिका में हवाई हमला किया, जिसमें 17 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इसमें मारे गए लोगों में 3 क्लब क्रिकेटर भी शामिल हैं, जिनके नाम , कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून हैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. मारे गए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं

अफगानिस्तान के मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान ने अर्गुन और बर्मल में नागरिकों पर हमला कर दिया ये दोनों जिले उसी डूरंड लाइन पर हैं, जिसे लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है

पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की तीन मैचों की श्रृंखला को रद्द कर दिया. खिलाड़ी राशिद खान ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि देश से ऊपर कुछ भी नहीं है और वे बोर्ड के फैसले का सम्मान करते हैं

इधर पाकिस्तान ने युद्धविराम को तोड़ा है और दूसरी तरफ कतर की मध्यस्थता में दोहा में बातचीत के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल मिलने वाला है. खबरें हैं पाकिस्तान की ओर से वार्ता के लिए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और खुफिया चीफ आसिम मलिक शांति वार्ता के लिए जाने वाले हैं

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दे को सुलझाने पर आएं तो चुटकियों में ये मसला सुलझ सकता है. आपको बता दें कि अभी गुरुवार को पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में कुछ नहीं कर सकते.

Related posts

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट, बैंकिंग सिस्टम चरमराया

News Author

“AAP में भगदड़! राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में, अन्ना हजारे का बड़ा बयान

News Author

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में PM मोदी से मिलेंगे शी जिनपिंग, पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति!

News Author

Leave a Comment