राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार ने छठ के लिए 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है

अवकाश की घोषणा की

एजेंसी। बयान में कहा गया है कि इस दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं तथा परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 27 अक्टूबर को छठ पर्व के अवसर पर सरकारी अवकाश की शुक्रवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि चार दिवसीय इस उत्सव का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण है और इसीलिए सोमवार को अवकाश रखा गया है। सीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं तथा परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हैश्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रकृति को समर्पित छठ त्योहार में लोग सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आस्था, भक्ति के साथ ही स्वच्छता का भी प्रतीक है जो प्रकृति, जल और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

Related posts

गेमिंग एप के जरिए ठगी: कम निवेश पर जीत, ज्यादा पैसा लगाते ही हार — ऐसे बिछाते थे साइबर ठगों का जाल

News Author

Chicken Neck Tunnel: सिलिगुड़ी कॉरिडोर में भारत क्यों बना रहा अंडरग्राउंड रेलवे टनल? जानें पूरा प्लान

News Author

यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का हमला, गीत लिखकर साधा योगी सरकार पर निशाना!

News Author

Leave a Comment