राष्ट्रीय

महिला पत्रकार का पीछा करने के आरोप में दो लोग कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

पत्रकार का पीछा

एजेंसी। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात एक महिला पत्रकार का कथित तौर पर पीछा करने और उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है एक अधिकारी ने यह जानकारी दीघटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया यह घटना 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई, जब एक निजी टेलीविजन समाचार चैनल में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत 35 वर्षीय महिला नोएडा सेक्टर 129 स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रही थीअधिकारी ने बताया, रात करीब 12:45 बजे जब उसने महामाया फ्लाईओवर पर एक स्कूटर को ओवरटेक किया, तो उसके सवारों ने कथित तौर पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उससे भिड़ने की कोशिश की। सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला नहीं रुकी और सुरक्षित जगह की ओर गाड़ी निकाल कर चली गई।’’जब वह लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो उसने रात करीब 1:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन करके बताया कि वे लोग उसका पीछा कर रहे हैं और उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया हैलाजपत नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। चूंकि घटना सन लाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी, इसलिए वहां मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं

Related posts

ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल स्टॉक; क्या बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

News Author

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: Nitish Kumar ने किया राज्यसभा जाने का ऐलान, सीएम पद छोड़ने की तैयारी

News Author

BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन के शब्दों में आया गजब का बदलाव, बदल गई राजनीति की दिशा

News Author

Leave a Comment