Moradabadअपना शहर

मुरादाबाद सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिनी मेट्रो की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

हादसा

मुरादाबाद। जिले के डिलारी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी पिपली अमरपुर गांव के पास ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और सामने से आ रही मिनी मेट्रो गाड़ी के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी मेट्रो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरातफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिनी मेट्रो में पाँच लोग सवार थे, जो किसी काम से पास के कस्बे की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर फंसे लोगों को निकालने में स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही डिलारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज डिलारी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल, पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे तेज रफ्तार, लापरवाही या ओवरलोडिंग में से कौन-सा कारण प्रमुख रहा।थाना डिलारी प्रभारी ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब हाईवे पर दोनों वाहन आमने-सामने से गुजर रहे थे। मिनी मेट्रो में सवार पाँच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक फरार है, जिसकी पहचान की जा रही है। पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारू कराया। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Related posts

तेजस्वी यादव का बिरयानी प्रेम: दिल्ली जाते वक्त मुरादाबाद में रोकी गाड़ी, दिखी सादगी की झलक

News Author

मुरादाबाद के शराब कारोबारी परिवार पर शिकंजा, 1.91 करोड़ की ठगी में गिरफ्तारी वारंट जारी

News Author

यूपी: मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में भीषण आग, 25 साल पुरानी कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान!

News Author

Leave a Comment