Moradabadउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

नकली खाद्य बनाने वालो में मचा हड़कंप ,मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3766 लीटर सरसों का तेल जब्त किया

सरसों का तेल जब्त
कार्यवाही करते खाद्य विभाग की टीम
जब्त किया गया मिलावटी तेल

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने सरसों के तेल के 19 नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यह कार्रवाई मिलावटी तेल की बिक्री की शिकायत के बाद की गई।

पैकिंग और लेबलिंग संदिग्ध

खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि साबरी ट्रेडर्स के गोदाम में मिलावटी सरसों के तेल की बिक्री की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने टीम गठित कर गोपनीय रूप से छापा मारा। मौके पर तेल के दर्जनों ड्रम और कंटेनर बरामद किए गए, जिनकी पैकिंग और लेबलिंग संदिग्ध पाई गई।

जांच के बाद कार्यवाही

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त तेल के नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि तेल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगीखाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तेल की गुणवत्ता मानक से कम पाई जाती है, तो साबरी ट्रेडर्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज़ किया गया है। टीम लगातार बाजारों, गोदामों और फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर रही है ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

Related posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर सवाल, CCTV में 70 बार चोरी का दावा!

News Author

250 इलेक्ट्रिक वाहनों को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, लखनऊ में सफाई व्यवस्था मजबूत

News Author

AIMIM ने डीएम को सौंपा दो सूत्रीय ज्ञापन, वक्फ संपत्तियों की अपलोडिंग तिथि बढ़ाने और बीएलओ परिवार को सहायता की मांग

News Author

Leave a Comment