Moradabadअपना शहर

रोहिणी आचार्य देश की बेटी: चौधरी भूपेंद्र बोले—‘ऐसा बर्ताव सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा’

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लालू परिवार की बेटी रोहिणी आचार्य देश की बेटी हैं और उनके साथ हुए व्यवहार को किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आज़म खान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जैसी करनी वैसी भरनी”, कानून का उल्लंघन करने की वजह से आजम खान और उनके बेटे पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है।
SIR को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य सिर्फ पात्र मतदाताओं को शामिल करना और अपात्रों को हटाना है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह संवैधानिक संस्थाओं का दरवाज़ा खटखटा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह


उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा संगठन के चुनाव की घोषणा होगी और केंद्र के निर्देशानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इमरान मसूद के आतंकी को ‘भटका हुआ नौजवान’ बताने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे दल हमेशा अराजक तत्वों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कटघर में दबंगों की गुंडई, युवक को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

News Author

IAS अफसर के अनोखे संकल्प ने जीता रक्षा मंत्री का दिल, राजनाथ सिंह ने की खुलकर सराहना

News Author

डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

News Author

Leave a Comment