Moradabad

मुरादाबाद में ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन का गठन, शिवेंद्र जैन बने जिलाध्यक्ष, उमेश लव महासचिव

मुरादाबाद। जिले में छोटे और मध्यम समाचार पत्रों को संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन की मुरादाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से ड्रीम संकल्प न्यूज़ के संपादक शिवेंद्र जैन को जिलाध्यक्ष तथा लव इंडिया नेशनल के संपादक उमेश लव को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया।

ड्रीम संकल्प न्यूज़ के संपादक शिवेंद्र जैन

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पीसीआई सदस्य अशोक नवरत्न और प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देश पर डीसीएफ स्थित कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव नीरज कुमार गुप्ता ने की, जिसमें मुरादाबाद जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कलम-ए-जदीद के संपादक अलीम मिर्जा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तय किया गया कि जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन नववर्ष के अवसर पर जनवरी माह में किया जाएगा।

इस अवसर पर न्यूज एल्बम के संपादक जलालुद्दीन सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश महासचिव नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य छोटे और मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न और प्रदेश महासचिव शोएब सिद्दीकी अहमद ने भी नवगठित जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।


मुरादाबाद न्यूज, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन, शिवेंद्र जैन, उमेश लव, ड्रीम संकल्प न्यूज, लव इंडिया नेशनल, मुरादाबाद पत्रकार संगठन, मीडिया न्यूज़ मुरादाबाद

Related posts

मुरादाबाद में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 5 दिन में 3 गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट मोड पर!

News Author

मुरादाबाद दौरे पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह का विपक्ष पर हमला

News Author

जनपद स्तरीय भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखी “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की झलक

News Author

Leave a Comment