राजधानी दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, सुबह-सुबह डोली धरती, लोगों में दहशत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों को चौंका दिया। सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर धरती हिली, जिससे कई इलाकों में लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में स्थित था। भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है।

सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई लोगों ने कुर्सी, पंखे और खिड़कियों के हिलने का अनुभव किया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर भूकंप संवेदनशील जोन-4 में आता है, जहां मध्यम से तेज भूकंप का खतरा बना रहता है। छोटे भूकंप के झटके भविष्य में किसी बड़े भूकंप की चेतावनी भी हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी रखने की सलाह दी जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत (गोहाना) में था और उसकी तीव्रता 3.4 मापी गई थी। लगातार आ रहे इन झटकों ने एक बार फिर राजधानी में भूकंप के खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related posts

रात 1:20 तक संसद में हंगामा! महिला सांसदों का दम, प्रियंका vs कंगना की तकरार!

News Author

NEET विवाद पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन प्रमुख मांगें!

News Author

राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, X से हटाईं पीएम मोदी और BJP की आलोचनात्मक पोस्ट?

News Author

Leave a Comment