दुनियादेश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

अमेरिकी USTR के नक्शे में PoK भारत का हिस्सा दिखा, पाकिस्तान में खलबली

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी नए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट फ्रेमवर्क के बीच एक नक्शे को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) द्वारा जारी पोस्ट में इस्तेमाल किए गए नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी शामिल नजर आ रहा है।

इस नक्शे में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) या विवादित क्षेत्र जैसी कोई अलग पहचान नहीं दिखाई गई। इससे यह संदेश गया कि अमेरिका के आधिकारिक पोस्ट में इस्तेमाल नक्शा भारत के उस स्टैंड के अनुरूप है, जिसमें भारत लगातार कहता रहा है कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।

यह नक्शा उस पोस्ट के साथ जारी हुआ जिसमें अमेरिका-भारत ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत अमेरिकी उत्पादों को भारत में नए बाजार मिलने की बात कही गई थी। हालांकि, नक्शे को लेकर अब इसे अमेरिका की नीति में संकेतात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह नक्शा आधिकारिक तौर पर जारी सामग्री का हिस्सा है, तो यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है, क्योंकि इससे कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का रुख भारत के करीब आता हुआ दिख रहा है।

Related posts

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू, होटल-ढाबों को बड़ी राहत!

News Author

वायनाड में भूस्खलन से मची तबाही, मलबे में बह गए टैंकर और लोग, 3 की मौत, कई घायल!

News Author

सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo की फ्लाइट 2.5 घंटे बाद लौटी, 127 यात्रियों की अटकी सांसें!

News Author

Leave a Comment