उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़राजधानी दिल्लीराष्ट्रीय

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम!

मुरादाबाद/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-NCR में भी अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा पर भी रोक लगाई गई है।

वहीं पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने दबाव के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम प्रणाली के धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली-NCR में अगले तीन दिन बारिश

शनिवार शाम दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। रविवार सुबह लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और मध्य भारत में भी बारिश का असर

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Related posts

Sonam Wangchuk News: छात्रों पर कार्रवाई नहीं हुई तो खत्म करेंगे अनशन, केंद्र से मांगी लिखित गारंटी!

News Author

Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ में 240 अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, वकीलों पर लाठीचार्ज से हंगामा!

News Author

मुठभेड़ में चरस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

News Author

Leave a Comment