अपना शहर

मुरादाबादनिगम की बड़ी उपलब्धि, निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा, 50हजार से अधिक लोगों ने ग्रहकर में लिया छूट का लाभ, निगम के द्वारा 100 करोड़ जुटाने का हैँ लक्ष्य..

dream sankalp news

मुरादाबाद.नगर निगम की ओर से 30 सितंबर तक दिए गए ग्रहकर पर छूट का लाभ मुरादाबाद शहर के 50000 से अधिक भवन स्वामियों ने उठाया है, 50000 से अधिक लोगों ने 15% छूट का लाभ लेते हुए निगम के खाते में 60 करोड रुपए का टैक्स जमा किया है, निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड रुपए का कर जुटाने का लक्ष्य रखा था जिस पर पहले ही छमाई में निगम को सफलता हासिल हुई है…


नगर निगम के द्वारा अप्रैल से ही गृह कर, जलकर और सीवर कर पर 15% की छूट का ऐलान किया गया था, निगम के अधिकारियों ने दावा किया की विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर वसूली करने से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है, कर दाताओं ने छूट का लाभ लेते हुए अब तक 60 करोड़ का कर निगम के खाते में जमा कर दिया है, नगर आयुक़्त दिव्यांशु पटेल ने सभी करदाताओं से अपील की है की सभी लोग जल्द से जल्द अपने गृह कर / जल कर को जमा करें, नगर आयुक्त ने दावा किया की इस बार निगम पहली बार 100 करोड रुपए से अधिक टैक्स वसूलेगा, छूट की मियाद खत्म होने के बाद अब नगर निगम बकायेदारों पर ध्यान केंद्रित करेगा, बचे हुए भवन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर सख़्ती भी की जाएगी .

Related posts

एसपी ग्रामीण मुरादाबाद ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

News Author

दिल्ली धमाके के बाद खुफिया एजेंसियों की सतर्कता बढ़ी मुरादाबाद मंडल के कई डॉक्टर एजेंसियों के रडार पर

News Author

मुरादाबाद में नकली देसी अंडे का भंडाफोड़, ₹3.89 लाख के अंडे सीज

News Author

Leave a Comment