Moradabadअपना शहर

25 हजार का इनामी बांग्लादेशी अनस फर्जी दस्तावेजों संग मुरादाबाद से गिरफ्तार

आरोपी अनस

मुरादाबाद।अवैध रूप से देश में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अनस को पुिलस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर नकली आधार कार्ड बनाने व अन्य फर्जी आईडी तैयार करने का आरोप है।मेरठ में भी वह फर्जी आईडी के आधार पर रहा था।आराेपी अनस ढ़ाई साल से फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था।

आरोपी अनस

पुलिस ने आरोपी के परिवार कोगिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आरोपी जेल जाने से पूर्व ही मौके से फरार हो गया था। फरारी के चलते उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित था। हाल ही में वो सिविल लाईंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार ईलाके में छुपकर रह रहा था। जिसे पुिलस ने सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुिलस को फर्जी आधार कार्ड मोबाईल व सिम बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार अनस का परिवार लगभग दो दशक पहले अवैध रूप से भारत आया था। नकली दस्तावेज तैयार कराकर यह परिवार मेरठ में रह रहा था। आरोपी अनस भी मेरठ के एक मीट कारोबारी के यहां काम कर रहा था।

Related posts

IMA मुरादाबाद GBM यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए रोबोटिक हार्ट और स्पाइन सर्जरी पर एक्सपर्ट लेक्चर

News Author

महिला वर्ड कप फाइनल में मुरादाबाद का कनेक्शन, स्नेह और दीप्ती दिखाएंगी दम, एक पुलिस अकादमी में ले रही ट्रेनिंग दूसरी रेलवे में कार्यरत…

News Author

मुरादाबाद में नकली देसी अंडे का भंडाफोड़, ₹3.89 लाख के अंडे सीज

News Author

Leave a Comment