देश-विदेश ब्रेकिंग न्यूज़फ़िल्मी दुनिया

68 की उम्र में महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधनकैंसर से हारे जंग

पंकज धीर का निधन

सीरयल महाभारत से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर जिंदगी की जंग हार गए उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था

टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे.उनका 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. पंकज धीर ने टीवी के चर्चित सीरियल महाभारत में कर्ण का रोल किया था, जिससे उन्हें पर्दे पर अलग पहचान मिली थी. इसके अलावा पंकज धीर ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया थी. बताया जा रहा है कि दिग्गज एक्टर कैंसर से पीड़ित थे. वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. सोशल मीडिया पर पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. फैंस भी गमगीन हैं. पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया. उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी. उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे. उनके बेटे, निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं

Related posts

News Author

पीएम मोदी का मिडिल ईस्ट दौरा: भारत की कूटनीति का नया अध्याय

News Author

Iran Crisis: तुरंत ईरान छोड़ें—भारतीय दूतावास की बड़ी एडवाइजरी, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

News Author

Leave a Comment