हेल्थ खजाना

हर साल 16 अक्तूबर को मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे

वर्ल्ड फूड डे

हर साल 16 अक्तूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। हर साल यूनाइटेड नेशन के फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन द्वारा इस दिन को आयोजित करता है। यह दिन भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं पर चर्चा करने और जागरुकता फैलाने के लिए मनाते हैं

हर साल 16 अक्तूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। हर साल यूनाइटेड नेशन के फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन द्वारा इस दिन को आयोजित करता है। यह दिन भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं पर चर्चा करने और जागरुकता फैलाने के लिए मनाते हैं। आज के समय में इतनी टेक्नोलॉजी और डेवलेपमेंट के बाद भी करोड़ों लोग सही भोजन और पोषण से वंचित रह गए हैं। बता दें कि इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में सही न्यूट्रीशन और खाने के महत्व को समझाना है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड फूड डे क्यों मनाया जाता है और इसकी थीम क्या है

क्यों मनाते हे ये दिन

हर साल 16 अक्तूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन द्वारा इसको आयोजित किया जाता है। हर साल दुनिया भर में कुपोषण और भुखमरी से होने वाली मौतों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस बार FAO इसकी 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन लोगों को खाने को बर्बाद न करने, सही तरीके से उपयोग करने और कुछ तरीके अपनाना आदि के बारे में बताया जाता है। जिससे लोग हेल्दी और स्टेबल फ्यूचर की ओर बढ़ सकें।साल 2025 में वर्ल्ड फूड डे की थीम ‘हैंड इन हैंड फोर बेटर फूड्स एंड बेटर फ्यूचर’ रखी गई है। इस थीम का मतलब है कि कैसे सभी देश साथ आकर एक बेहतर भविष्य के लिए काम कर सकते हैं। जारी रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दुनिया भर में 82 लाख से भी अधिक लोगों के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन होता है। लेकिन इसके बाद भी 65 करोड़ से ज्यादा की आबादी को किसी न किसी रूप में भुखमरी का सामना करना पड़ा। आज भी लोगों में पोषण और सही भोजन को लेकर जागरुकता नहीं हैं। इसलिए यह दिन इस समस्या से उबरने और भविष्य की पीढ़ियों को सही सूचना देने के लिए मनाया जाता है

Related posts

सेंधा नमक या साधारण नमक? सेहत के लिए कौन सा बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की सलाह!

News Author

सोशल मीडिया की लत से बढ़ रही मानसिक थकान, युवाओं में बढ़ी डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत!

News Author

आयुष्मान भारत योजना में कैंसर इलाज का बड़ा विस्तार? 5 लाख से बढ़कर 25 लाख तक कवरेज का प्रस्ताव!

News Author

Leave a Comment