Moradabadअपना शहर

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मुरादाबाद पुलिस ने किया सामूहिक गायन

“वंदे मातरम्” कार्यक्रम

मुरादाबाद। 07 नवम्बर 2025 को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एक विशेष आयोजन मुरादाबाद में देखने को मिला। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन करते नजर आए। इस सामूहिक गायन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने कहा कि यह अवसर केवल एक गीत का नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना का प्रतीक है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि “वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में आत्मबल और एकता का संचार किया था।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ देखा गया। प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रसेवा के प्रति और अधिक समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के समापन पर पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंज उठे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related posts

मुरादाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

News Author

मुरादाबाद में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 5 दिन में 3 गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट मोड पर!

News Author

आशीर्वाद हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन, 120वीं बार रक्तदान करने वाले संजीव गोयल सम्मानित

News Author

Leave a Comment