Moradabadउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

उदीषा: चौपाला साहित्योत्सव की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने लिया जायजा, सुरक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर

मुरादाबाद: मुरादाबाद के गांधी मैदान में 22 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे उदीषा: चौपाला साहित्योत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने साहित्योत्सव में आने वाले हजारों आगंतुकों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हर समय तैनात रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि साहित्योत्सव परिसर को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली और फायर सेफ्टी समेत सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक टीमें सतत निगरानी रखेंगी।

मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि उदीषा: चौपाला साहित्योत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को पुस्तकों और साहित्य से जोड़ना है, जिससे समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित लेखकों और रचनाकारों की पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी पुस्तकों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा साहित्योत्सव में देशभर के विविध और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। निरीक्षण के अंत में मंडलायुक्त ने कहा कि साहित्योत्सव के सफल आयोजन के लिए तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि यह आयोजन पूरी तरह सफल और यादगार बन सके।

Related posts

एसएसपी मुरादाबाद की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

News Author

मुरादाबाद में शहर विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त मारपीट

News Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

News Author

Leave a Comment