दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में ‘खूनी आसमान’ का खौफनाक नजारा, लाल हुई धरती-समंदर!

Australia के पश्चिमी हिस्से में कुदरत का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। Shark Bay और Denham में 28 मार्च की सुबह आसमान अचानक गहरे लाल रंग में बदल गया। सूरज दिखाई दे रहा था, लेकिन उसकी रोशनी गायब थी, और पूरा इलाका ‘खूनी’ रंग में डूब गया।

जब सूरज को ढक गई लाल मिट्टी

इस घटना के दौरान घर, सड़कें, गाड़ियां और यहां तक कि समुद्र का किनारा भी लाल रंग से ढका नजर आया। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि लोगों को अपने घरों के बाहर देखना मुश्किल हो गया। कई लोगों ने इस नजारे को “अपोकैलिप्टिक” यानी दुनिया के अंत जैसा बताया।

क्या था इस ‘खूनी आसमान’ का कारण?

इस डरावने दृश्य के पीछे कोई रहस्यमयी ताकत नहीं, बल्कि Cyclone Narelle था। 27 मार्च को आए इस शक्तिशाली चक्रवात ने करीब 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर दस्तक दी।

तेज हवाओं ने रेगिस्तान की लोहे से भरपूर लाल मिट्टी को हवा में उड़ा दिया। जब सूरज की किरणें इन धूल के कणों से टकराईं, तो Light Scattering की वजह से पूरा आसमान लाल दिखाई देने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंजर

जैसे ही इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। लोग इसे हॉलीवुड फिल्मों के ‘एंड ऑफ द वर्ल्ड’ सीन से जोड़कर देखने लगे। कई यूजर्स ने इसे कुदरत की चेतावनी तक बता दिया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि माहौल बेहद डरावना और अजीब था। लोग अपने घरों में ही कैद हो गए थे और बाहर निकलने से डर रहे थे।

कुदरत के आगे इंसान छोटा

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि इंसान कुदरत के सामने कितना छोटा है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस घटना को पूरी तरह समझा दिया है, लेकिन उस वक्त वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

अब हालात सामान्य, लेकिन यादें बाकी

फिलहाल Australia के इस इलाके में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। लेकिन ‘लाल आसमान’ का यह दृश्य लोगों के जहन में लंबे समय तक बना रहेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे प्राकृतिक घटनाएं दुर्लभ जरूर होती हैं, लेकिन पूरी तरह असामान्य नहीं हैं।

Related posts

ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, जवाब में तेहरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट!

News Author

ईरान युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरा जहाज पहुंचा!

News Author

HAMMER मिसाइलों से लेकर AI हब तक: भारत और फ्रांस के बीच 21 बड़े समझौते, पूरी लिस्ट सामने आई

News Author

Leave a Comment