अपना शहर

मुरादाबाद में नई पुलिस चौकी ‘खजरा’ का शुभारंभ | मिशन शक्ति के तहत छात्रा ने किया उद्घाटन

Dream संकल्प News

मुरादाबाद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ थाना मैनाठेर क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी खजरा का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाते हुए ग्राम खजरा की एक छात्रा द्वारा फीता काटकर चौकी का शुभारंभ कराया गया।

नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र के आमजन को अब त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी बिलारी, अन्य पुलिस अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस चौकी की स्थापना से अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

इम्पीरियल तिराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी नगर ने लिया मौके का जायज़ा

News Author

मुरादाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी — शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार!

News Author

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद की बैठक जिला बार के सभागार में सम्पन्न

News Author

Leave a Comment