Moradabadअपना शहर

राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में 06 नवंबर को कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

सुचना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के मा. राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 06 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मुरादाबाद के समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
जन सूचना अधिकारी कलेक्ट्रेट/नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय पांडे ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय से बैठक के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
06 नवंबर को आयोजित बैठक के दौरान राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जिले के सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों को माह अक्टूबर 2025 तक प्राप्त कुल आवेदन पत्र एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सभी विभागों से संबंधित जो द्वितीय अपील और शिकायतें मा. आयोग में प्रचलित हैं उनके शीघ्र निस्तारण के लिए विचार विमर्श तथा लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में भी सूचना आयुक्त समीक्षा करेंगे।
विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक के उपरांत मा. राज्य सूचना आयुक्त जनपद की किन्हीं दो तहसीलों और दो विकासखंडों के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण करेंगे तथा उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार नियमावली 2015 के अंतर्गत प्रारूप- 3, आरटीआई आवेदन पत्र रजिस्टर तैयार किए जाने एवं जन सूचना अधिकारी तथा उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के नेम प्लेट संबंधी दिशा निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का भी सत्यापन करेंगे

Related posts

विधायक रितेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया गया

News Author

रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में हुआ NCL जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन

News Author

कटघर में दबंगों की गुंडई, युवक को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

News Author

Leave a Comment