Moradabadअपना शहर

मंडलायुक्त की बड़ी कार्यवाई, मंडल स्तर के 07 अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक, 09 को स्पष्टीकरण नोटिस

मंडलायुक्त की बड़ी कार्यवाई

मुरादाबाद। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने अग्रिम आदेशों तक मंडल स्तर के 07 अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है साथ ही 09 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस भी जारी किया है।

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों से आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी ली परंतु अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके चलते मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत, उपनिदेशक पंचायत, अपर निदेशक स्वास्थ्य, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता विद्युत, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा तथा अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए इन सभी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके साथ साथ उप श्रमायुक्त, डीआईजी स्टाम्प, अपर आयुक्त वाणिज्य कर, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, डिवीजनल कमांडेंट (होमगार्ड), उप निदेशक मंडी, संयुक्त आयुक्त आबकारी और खाद्य विभाग के संबंधित मंडलीय अधिकारी को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
शासन स्तर से आइजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग के दौरान असंतोष जनक फीडबैक और विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने के कारण मंडल की रैंक में गिरावट पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा नियमित तौर पर आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग की जा रही है।
वर्तमान में प्रदेश में मंडल की 11वीं रैंक है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के खराब पर्यवेक्षण की वजह से मंडल की प्रदेश में रैंक प्रभावित हो रही है इसलिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

MHEA और YES ने EPCH के COA चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवारों की घोषणा की, हस्तशिल्प उद्योग में बढ़ी उम्मीदें

News Author

IAS अफसर के अनोखे संकल्प ने जीता रक्षा मंत्री का दिल, राजनाथ सिंह ने की खुलकर सराहना

News Author

मुरादाबाद: उपनगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद निलंबित, जमीन घोटाले की जांच तेज

News Author

Leave a Comment