Moradabadठाकुरद्वारा

किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी से मुठभेड़ के दौरान अनवर के टांग में लगी गोली

मुठभेड़

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में नाबालिग दलित किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी अनवर अली को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया हे। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचे आरोपी से जानकारी ली ,तो पता चला ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव गोपीवाला निवासी दलित किशोरी की मां ने मंगलवार रात पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि मंगलवार शाम उनकी बेटी अनवर अली की दुकान पर दुपट्टा खरीदने गई थी। इस बीच आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी कर दी।किशोरी ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने तुरंत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी कालाझांडा से शरीफनगर की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांव में कपड़े बेचने का काम करता हैआरोपी अनवर अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related posts

IMA मुरादाबाद GBM यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए रोबोटिक हार्ट और स्पाइन सर्जरी पर एक्सपर्ट लेक्चर

News Author

डॉ. राजेंद्र पेंसिया बने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी, प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

News Author

आशीर्वाद हेल्थ एवं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन, 120वीं बार रक्तदान करने वाले संजीव गोयल सम्मानित

News Author

Leave a Comment