उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

बरेली में नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमी के साथ की शादी; परिवार से जताया जान को खतरा

धर्म परिवर्तन

बरेली में पांच वर्ष तक सहमति संबंध में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है।

इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। वहीं उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम में बदल गई दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नहीं होते नेहा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। अब उसका नाम नेहा कुमारी है। कहा कि उसकी मां किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद पिता उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। नेहा ने बताया कि उसे परिवार वालों से जान का खतरा है। उसने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

Related posts

यूपी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग!

News Author

मुरादाबाद में रंगदारी और फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शंकर शर्मा

News Author

Sector 150 Noida Accident फॉग, लापरवाही और एक युवक की मौत

News Author

Leave a Comment