Moradabadअपना शहर

रामगंगा नदी के घाट पर मनाया गया गंगा उत्सव 2025

गंगा उत्सव 2025

मुरादाबाद। 2025 को परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने रामगंगा नदी के किनारे, निकट सी एल गुप्ता आई इंस्टिट्यूट, मुरादाबाद पर जिला गंगा समिति के सौजन्य से गंगा उत्सव 2025 मनाया।

जिसमें संस्था ने रामगंगा किनारे संगोष्ठी के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व भव्य गंगा आरती की व गंगा संकल्प लिया, उससे पहले चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के बच्चों ने विशाल रंगोली बनाई।

जिसकी थीम गंगा उत्सव पर थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथियों के तौर पर डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर अविनाश पांडेय , रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह अनामिका त्रिपाठी जी व यह कार्यक्रम नमामि गंगे से जिला परियोजना अधिकारी पूजा सिन्हा जी के सहयोग से संपन्न हुआ

इस कार्यक्रम में रामगंगा स्वच्छ्ता पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की तरफ से अध्यक्ष कपिल कुमार सहित सभी स्वयंसेवक, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला अस्पताल मुरादाबाद में अटेवा की जनपदीय बैठक, पेंशन क्रांति महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

News Author

मुरादाबाद सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिनी मेट्रो की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

News Author

तेजस्वी यादव का बिरयानी प्रेम: दिल्ली जाते वक्त मुरादाबाद में रोकी गाड़ी, दिखी सादगी की झलक

News Author

Leave a Comment