उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

जनता दर्शन में सीएम योगी का मानवीय फैसला, मासूम को दिलाई जीवनरक्षक इलाज की सुविधा

जीवनरक्षक इलाज की सुविधा

सोर्स। लखनऊ।सोमवार की सुबह ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सात माह के बीमार मासूम के इलाज की तत्काल व्यवस्था कराई। लखनऊ के राजेंद्र नगर, ऐशबाग निवासी महिला जब अपने बेटे की हृदय संबंधी बीमारी और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद की गुहार लेकर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वस्त किया कि सरकार जरूरतमंदों के साथ है।

सीएम योगी ने मासूम को दुलारने के बाद तुरंत बच्चे को एंबुलेंस से केजीएमयू भेजने का निर्देश दिया। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति को फोन कर बच्चे के उपचार की तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया। महिला ने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

‘जनता दर्शन’ में सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 60 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान बुलंदशहर निवासी अर्धसैनिक बलों के एक जवान ने भी अपनी जमीन कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने जवान की भावनाओं को समझते हुए कहा, “आप देश की सीमा और सुरक्षा में डटे रहिए, आपके परिवार की जिम्मेदारी सरकार पर है।” उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में तुरंत जांच और कार्रवाई का आदेश दिया।

‘जनता दर्शन’ के माध्यम से मुख्यमंत्री लगातार आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और शासन की संवेदनशील छवि को और मजबूत बना रहे हैं।

Related posts

भारत के 30% टैरिफ से उड़ी अमेरिका की नींद, अमेरिकी सीनेटर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात

News Author

UP में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर कड़ा ऐक्शन: योगी सरकार का राज्यव्यापी अभियान तेज

News Author

मुरादाबाद में जमीन विवाद ने ली जान, भाई की हत्या!

News Author

Leave a Comment