Uncategorized

BJP: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज।

बीजेपी का नया कप्तान कौन? राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की हलचल ने बढ़ाई सियासी गर्मी—इन नामों पर टिकी निगाहें

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष की अहम बैठक के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएँ और तेज हो गई हैं। धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जनवरी के मध्य तक नए अध्यक्ष की घोषणा की उम्मीद है, जो पार्टी की 2026 और 2029 की चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बंद कमरे में करीब एक घंटे चली बैठक में संगठनात्मक बदलाव, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट फेरबदल पर विस्तृत चर्चा हुई।

इससे पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा-आरएसएस की करीब तीन घंटे चली समन्वय बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन हुआ। माना जा रहा है कि यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा सप्ताह भर में हो सकती है, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अंतिम मुहर लगेगी।

जेपी नड्डा 2020 से अध्यक्ष हैं और 2023 में उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। परंपरा के मुताबिक अध्यक्ष औपचारिक चुनाव में निर्विरोध चुना जाता है। पार्टी में चर्चा है कि 14 जनवरी के बाद चुनाव प्रक्रिया निर्णायक मोड़ लेगी।

दावेदारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं।

Related posts

मुरादाबाद: जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

News Author

डायबिटीज मरीज भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, किडनी हो सकती है खराब

News Author

पाकिस्तान में महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल कीमतों में भारी बढ़ोतरी

News Author

Leave a Comment