तकनीकी क्षेत्र

WhatsApp पर बिना OTP और सिम के अकाउंट हैक, जानिए नया फ्रॉड तरीका

WhatsApp यूजर्स के लिए एक नई और गंभीर साइबर ठगी सामने आई है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इस नए फ्रॉड को Ghost Pairing Scam नाम दिया है। इस स्कैम में हैकर्स बिना पासवर्ड, बिना ओटीपी और बिना सिम कार्ड के ही यूजर का पूरा WhatsApp अकाउंट कंट्रोल कर लेते हैं। इसके लिए वे WhatsApp के Device Linking फीचर का दुरुपयोग कर रहे हैं।

क्या है Ghost Pairing Scam

Ghost Pairing स्कैम एक एडवांस साइबर फ्रॉड है, जिसमें स्कैमर्स यूजर को एक सामान्य WhatsApp मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में अक्सर लिखा होता है –
“Hi… क्या ये तुम्हारी फोटो है?”
मैसेज के साथ एक लिंक होता है, जिसका प्रीव्यू फेसबुक पोस्ट जैसा दिखाई देता है। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, स्कैम की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

कैसे काम करता है Ghost Pairing Scam

लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर के फोन में एक नकली लेकिन बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला वेबपेज खुलता है। इस पेज पर कंटेंट देखने के लिए यूजर से वेरिफिकेशन करने को कहा जाता है।
असल में यह वेरिफिकेशन WhatsApp के Link Device प्रोसेस का हिस्सा होता है।

  1. यूजर से फोन नंबर डालने को कहा जाता है
  2. इसके बाद एक Numeric Pairing Code दिया जाता है
  3. यह कोड WhatsApp में डालने को कहा जाता है

यूजर को लगता है कि यह रूटीन सिक्योरिटी प्रोसेस है, लेकिन हकीकत में हैकर्स अपने डिवाइस को आपके WhatsApp से लिंक कर लेते हैं।

हैकर्स को मिल जाता है पूरा WhatsApp एक्सेस

एक बार डिवाइस लिंक हो जाने के बाद, हैकर्स आपके WhatsApp अकाउंट को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं। वे न सिर्फ आपके मैसेज पढ़ सकते हैं, बल्कि आपकी तरफ से मैसेज भेज भी सकते हैं। इससे आपका पर्सनल डेटा, चैट और प्राइवेसी गंभीर खतरे में पड़ जाती है।

Ghost Pairing Scam से कैसे बचें

इस स्कैम से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

  • WhatsApp का Linked Devices सेक्शन नियमित रूप से चेक करें
  • अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो तुरंत उसे Remove करें
  • किसी भी मैसेज पर Pairing Code डालने या QR Code स्कैन करने की रिक्वेस्ट से सावधान रहें
  • अपने WhatsApp अकाउंट में हमेशा Two-Step Verification ऑन रखें
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार GhostPairing स्कैम तेजी से फैल रहा है और आम यूजर्स को आसानी से निशाना बना रहा है। थोड़ी सी लापरवाही आपका पूरा WhatsApp अकाउंट हैक करवा सकती है।

Related posts

Motorola आज रिवील करेगा अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion।

News Author

Android Theft Protection: फोन चोरी होने पर भी रहेगा डेटा पूरी तरह सेफ, Google ने लॉन्च किया नया सिक्योरिटी सिस्टम

News Author

गूगल दे रहा है दिवाली पर धमाकेदार ऑफर सिर्फ 11 रुपये में स्टोरेज की समस्या खत्म

News Author

Leave a Comment