Moradabadउत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

IAS अफसर के अनोखे संकल्प ने जीता रक्षा मंत्री का दिल, राजनाथ सिंह ने की खुलकर सराहना

नई दिल्ली/मुरादाबाद। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उस वक्त चौंक गए, जब उन्हें एक आईएएस अफसर के अनोखे संकल्प के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम मुरादाबाद द्वारा निर्माणाधीन त्रिशूल रक्षा संग्रहालय के उद्घाटन निमंत्रण के दौरान सामने आए इस संकल्प ने न सिर्फ रक्षा मंत्री को प्रभावित किया, बल्कि उन्होंने खुले मंच से इसकी सराहना भी की।

रक्षा मंत्री से मिली “टीम मुरादाबाद”

त्रिशूल रक्षा संग्रहालय के उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को लेकर महापौर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय सिंह (IAS) और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल (IAS) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान नगर निगम मुरादाबाद द्वारा आयोजित दीपोत्सव ड्रोन शो में प्रदर्शित ऑपरेशन सिंदूर का इलेक्ट्रॉनिक फ्रेम और नगर निगम का कैलेंडर भी रक्षा मंत्री को भेंट किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखकर रक्षा मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

नगर निगम के कार्यों की रक्षा मंत्री ने की तारीफ

महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्री को दी, जिस पर उन्होंने प्रशंसा जताई।
वहीं कमिश्नर आंजनेय सिंह ने त्रिशूल रक्षा संग्रहालय, संविधान वाटिका, हनुमान वाटिका, राणा सांगा स्मारक समेत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की थीम पर मुरादाबाद के ऐतिहासिक कायाकल्प का प्रेजेंटेशन दिया। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि इन कार्यों की चर्चा पहले से ही उच्च स्तर पर हो रही है।

19 फरवरी को प्रस्तावित उद्घाटन, शिवाजी जयंती से जुड़ा संदेश

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षा मंत्री के समक्ष त्रिशूल रक्षा संग्रहालय का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया और उद्घाटन की प्रस्तावित तिथि 19 फरवरी के पीछे का उद्देश्य बताया।
उन्होंने कहा कि 19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है, जो भारतीय नौसेना के जनक माने जाते हैं, इसलिए यह दिन उद्घाटन के लिए सबसे उपयुक्त है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति जताई।

IAS अधिकारी के संकल्प ने बढ़ाया कौतूहल

बैठक के दौरान माहौल तब और रोचक हो गया, जब कमिश्नर आंजनेय सिंह ने रक्षा मंत्री को बताया कि नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल (IAS) ने त्रिशूल रक्षा संग्रहालय के कार्य को तेज़ी से पूर्ण कराने और टीम को प्रेरित करने के लिए उद्घाटन तक दाढ़ी न बनाने का संकल्प लिया है।

इस समर्पण को सुनते ही रक्षा मंत्री खुद को सराहना से रोक नहीं पाए। उन्होंने इस संकल्पशील सोच की प्रशंसा करते हुए महापौर से मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि उद्घाटन के दिन ही नाई (हजामत) की व्यवस्था की जाए

समर्पण को मिला सम्मान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे शासकीय कार्य के प्रति अनुकरणीय समर्पण बताते हुए नगर आयुक्त, पूरी टीम मुरादाबाद को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की असली ताकत होते हैं।

Related posts

साइबर अलर्ट: आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ठगों की नजर, AI के जरिए रच रहे अश्लील साजिश

News Author

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, KGMU में नर्सिंग छात्रा का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर मो. आदिल गिरफ्तार

News Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

News Author

Leave a Comment