Moradabadअपना शहर

बैठक से गैरहाजिर रहना पड़ा भारी: अधिशासी अभियंता सिंचाई व नलकूप का वेतन रोका, स्पष्टीकरण नोटिस जारी

नोटिस जारी

मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता नलकूप की गैर-हाजिरी पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। दोनों अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल न होकर अपने अधीनस्थों को भेजकर आए थे, जिस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टांप, जीएसटी, मंडी, बाट-माप, श्रम, परिवहन और गन्ना विभाग की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने एआईजी स्टांप से स्टांप शुल्क संग्रह की जानकारी ली और जीएसटी अधिकारियों को ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बाट-माप विभाग को पिछले एक महीने में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। श्रम विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नियमों का पालन हो और किसी कर्मचारी का शोषण न होने पाए।

परिवहन विभाग को डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने और बार-बार नियम तोड़ने वालों के परमिट निरस्त करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने बताया कि पिछले माह 158 डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। गन्ना विभाग को तौल केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नकली खाद्य बनाने वालो में मचा हड़कंप ,मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3766 लीटर सरसों का तेल जब्त किया

News Author

अमरोहा में धार्मिक उन्माद फैलाने वाली भाभीजान समरीन गिरफ्तार हिंदू लड़कियों पर अभद्र वीडियो के बाद माफी का कोई असर नहीं

News Author

मुरादाबाद में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 22 बीघा भूमि मुक्त!

News Author

Leave a Comment